AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
सोमवार

15 मई 2023

1:18:33 pm
1365895

आर्म्स डिपो ध्वस्त, करोड़ो का हथियार स्वाहा

रूस ने यूक्रेन का आर्म्स डिपो ध्वस्त कर दिया है। रूस के इस इमले में यूक्रेन का जो आर्म्स डिपो बर्बाद हुआ है, उसमें मौजूद हथियार और गोलाबारूद सब नष्ट हो गया है।

प्राप्त समाचारों के अनुसार रूस ने यूक्रेन पर भीषण हमला किया है। इस हमले में रूस ने यूक्रेन का आर्म्स डिपो ध्वस्त कर दिया है। रूस के इस इमले में यूक्रेन का आर्म्स डिपो बर्बाद हुआ है। इस हमले के बाद आर्म्स डिपो से धुएं का गुबार देखने को मिला।

रूस की ओर से हाल के समय में लगातार हमले किए जा रहे हैं। इससे पहले यूक्रेन ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन को मारने के ​इरादे से पिछले दिनों 'क्रेमलिन' पर ड्रोन से हमला किया था। हालांकि इस दौरान पुतिन क्रेमलिन हाउस में नहीं थे।

तब रूस ने यूक्रेन पर पुतिन पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था और कड़ी चेतावनी दी थी। हालांकि यूक्रेन की ओर से इस हमले को करने से इनकार कर दिया गया था। लेकिन इसके बाद रूस ने यूक्रेन के कई शहरों पर ताबड़तोड़ हमले किए थे। इससे कई यूक्रेनी नागरिकों की मौत हो गई थी।

रूस के आर्म्स डिपो पर हमला करने वाला वीडियो भी जारी कर दिया गया है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि हमले के बाद घटनास्थल से काले धुएं का गुबार काफी दूर से नजर आ रहा है। विस्फोट की तीव्रता इतनी थी कि आवाज बहुत दूर तक सुनाई दी।

इस हमले से यूक्रेन को काफी नुकसान हुआ है। वहीं एक दिन पहले यानी 13 मई को यूक्रेन ने रूस के दो फाइटर जेट और हेलीकॉप्टरों को मार गिराने का दावा किया था। रूस के दोनों फाइटर जेट और हेलीकॉप्टर पूर्वोत्तर यूक्रेन से सटे ब्रांस्क क्षेत्र में उड़ान भर रहे थे। MM

342/