AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
सोमवार

15 मई 2023

1:16:15 pm
1365892

पूरी दुनिया में विस्थापन में आई तेज़ी, क्या वजह है?

एक अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट के अनुसार, 2022 के अंत तक दुनियाभर में आंतरिक रूप से विस्थापित लोगों की संख्या 71.1 मिलियन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई जो 2021 की तुलना में 20 प्रतिशत अधिक है।

आंतरिक विस्थापन निगरानी केंद्र और नॉर्वेन रिफ्यूजी काउंसिल की 76 पेजों पर आधारित रिपोर्ट में कहा गया है कि भू-राजनीतिक संकट, आंतरिक शक्ति संघर्ष और पर्यावरणीय आपदाओं की बढ़ोतरी ने न केवल विस्थापन को तेज़ कर दिया है बल्कि कमज़ोर लोगों को भी सबसे अधिक प्रभावित किया है।

यूक्रेन युद्ध और पाकिस्तान में तबाही मचाने वाली मानसूनी बाढ़ के बीच 2022 में रिकॉर्ड 60.9 मिलियन नए विस्थापन दर्ज किए गए। यह 2021 में देखे गए 38 मिलियन विस्थापन की तुलना में 60 फीसदी अधिक है।

आईडीएमसी की प्रमुख एलेक्जेंड्रा बिलाक ने समाचार एजेंसी एएफ़पी को बताया कि यह संख्या ‘बेहद अधिक’ है। उन्होंने कहा कि बेशक ज़्यादातर वृद्धि यूक्रेन में युद्ध के कारण हुई है, लेकिन पाकिस्तान में बाढ़, दुनियाभर में नए शुरू हुए और पहले से चल रहे संघर्षों आदि से भी हुई है।

विस्थापन में रह रहे लगभग तीन-चौथाई लोगों का ठिकाना दस देशों- सीरिया, अफगानिस्तान, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, यूक्रेन, कोलंबिया, इथियोपिया, यमन, नाइजीरिया, सोमालिया और सूडान- में है। इस आबादी का बड़ा हिस्सा अनसुलझे संघर्षों के कारण विस्थापित बना हुआ है।

पाकिस्तान, फिलीपींस, चीन, भारत और नाइजीरिया उन देशों की सूची में सबसे ऊपर हैं, जिन्होंने आपदाओं के कारण नए विस्थापन देखे। (AK)

342/