AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
मंगलवार

2 मई 2023

2:05:51 pm
1362014

मज़दूर दिवस पर फ़्रांसीसी राष्ट्रपति का तोहफ़ा, सैकड़ों गिरफ़तार 300 से अधिक शहरों में प्रदर्शनकारियों से मारपीट

फ़्रांसीसी राष्ट्रपति की नीतियों के ख़िलाफ़ प्रदर्शन....फ़्रांस में रिटायरमेंट की नीति में सुधार का क़ानून बनने के दो हफ़्ते बाद फ़्रांसीसी प्रदर्शनकर्ताओं ने सड़कों पर जनसैलाब बर्पा कर दिया।.

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़कों पर लोगों की संख्या पहले से ज़्याद होती जा रही है और हम इमैनुएल मैक्रां की तानाशाही नीतियों का विरोध करने का पुख़्ता इरादा रखते हैं। .......मज़दूर दिवस पर फ़्रांस के शहरों में होने वाले प्रदर्शन जिनकी निगरानी के लिए ड्रोन विमानों का इस्तेमाल किया गया कम से कम पिछले बीस साल के सबसे बड़े प्रदर्शन हैं।......सोमवार की शाम तक 201 प्रदर्शनकारी गिरफ़तार किए गए और उन्हें जेल भेज दिय गया। यह मज़दूर दिवस पर फ्रांसीसियों को मैक्रां का उपहार था।........सैकड़ों लोग जिनमें कुछ पुलिसकर्मी भी शामिल हैं घायल हो गए।......फ़्रांस के राष्ट्रपति ने कुछ दिन पहले कहा था कि देश को सामान्य हालत में वापस ले जाने के लिए 100 दिन के समय की ज़रूरत है।.....प्रदर्शनकारी का कहना था कि इस समय मैक्रां अपनी नीतियों में बदलाव करने पर तैयार नहीं हैं इसलिए हम प्रदर्शन बंद करने वाले नहीं हैं।......मई दिवस पर मैक्रां की नीतियों के ख़िलाफ़ राजधानी पैरिस सहित 300 से अधिक फ़्रांसीसी शहरों में हिंसक प्रदर्शन हुए और झड़पें हुईं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस पूरे संकट के ज़िम्मेदार मैक्रां हैं। और सरकार अब तक प्रदर्शनकारियों की मांग स्वीकार करने का कोई इशारा नहीं दे रही है। पैरिस से आईआरआईबी के लिए शहसवार हुसैन की रिपोर्ट      

342/