AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
रविवार

5 मार्च 2023

5:29:28 pm
1350748

रोहिंग्या के कैंप में फिर लगी आग

रोहिग्या के शरणार्थियों के कैंप में फिर आग लगने की सूचना है।

बांग्ला देश के कोक्स बाज़ार क्षेत्र में शिविरों में रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के कैंप में आग लग गई।

पलायन करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय संस्था के सूत्र के अनुसार ढाका के कोक्स बाज़ार क्षेत्र के शिविर में बहुत बड़ी संख्या में म्यांमार से भागकर आए रोहिंग्या मुसलमान बहुत बड़ी संख्या में जीवन गुज़ार रहे हैं।  यह लोग सन 2017 में म्यांमार में अतिवादी बौद्धों और वहां की सेना के अत्याचारों से भागकर दक्षिण पूर्वी बांग्लादेश में आकर रहने लगे हैं।  वे लंबे समय से इस शिविर में रह रहे हैं। 

रोहिंग्या मुसलमानों पर म्यांमार में वहां की पुलिस और अतिवादी बौद्धों ने कई प्रकार के अत्याचार किये।  उनके इन्ही अत्याचारों से डरकर बहुत बड़ी संख्या में रोहिंग्या मुसलमान भागकर वहां से चले गए।  म्यांमार की सेना ने रोहिंग्या मुसलमानों का नरसंहार किया और उनकी ज़मीनों और संपत्तियों को ज़ब्त कर लिया, और यह सब बहुत ही व्यवस्थित ढंग से किया गया।  

म्यांमार में संयुक्त राष्ट्र के विशेष रिपोर्टर, यांग ली का कहना है कि म्यांमार सरकार, लाखों रोहिंग्याओं को उनके घरों में वापस लाने के लिए तैयार नहीं है। रोहिंग्या अल्पसंख्यकों के गांवों और घरों को नष्ट कर दिया गया है और घरों को पूर्ण रूप से ज़मीनदोज़ कर दिया गया है।

342/