AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
गुरुवार

23 फ़रवरी 2023

2:54:38 pm
1348547

सऊदी अरब के लिए युद्धपोत बनाएगा अमेरिका

यूएस डिफेंस इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन के कमर्शियल अफेयर्स के वाईस प्रेजिडेंट रे बेस्ली ने अबू धाबी में चल रही IDEX 2023 डिफेंस एक्सहिबिशन के मौके पर कहा कि हम सऊदी अरब के लिए एक युद्धपोत का निर्माण कर रहे हैं।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने सऊदी अरब और अमेरिका के रिश्तों पर साफ़ शब्दों में कहा था कि सऊदी अरब अमेरिका के लिए दुधारू गाय की तरह है। अमेरिका समेत यूरोप समय समय पर अलग रक्षा सौदों समेत अलग बहानों से सऊदी अरब से बड़ी बड़ी रक़म ऐंठते रहे हैं। ताज़ा मामला सऊदी अरब के एक और रक्षा सौदे को लेकर है। इस बार अमेरिका के प्रमुख हथियार निर्माता कंपनी मार्टिन लॉकहीड ने सऊदी अरब से एक समझौता किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लॉकहीड सऊदी अरब के लिए एक युद्धपोत का निर्माण करेगी।

 यूएस डिफेंस इंडस्ट्री की प्रमुख कंपनी लॉकहीड मार्टिन के कमर्शियल अफेयर्स के वाईस प्रेजिडेंट रे बेस्ली ने अबू धाबी में चल रही IDEX 2023 डिफेंस एक्सहिबिशन के मौके पर कहा कि हम सऊदी अरब के लिए एक युद्धपोत का निर्माण कर रहे हैं।

इक़्तेसादृश शर्क़ वेबसाइट से बात करते हुए रे बेस्ली ने कहा कि इस वॉरशिप के बनाने के साथ ही सऊदी अरब में इसके रखरखाव, मरम्मत और नवीनीकरण के लिए भी एक सेंटर बनाया जाएगा और जल्दी ही इस बारे में ऑफिशियल बयान जारी किया जाएगा।

बताते चलें कि सऊदी अरब और लॉकहीड सऊदी अरब की धरती पर चार युद्धपोतों के निर्माण की योजना पर कामकर रहे हैं लेकिन अबू धाबी में जारी IDEX 2023 डिफेंस एक्सहिबिशन में रे बेस्ली ने जिस वॉरशिप को बनाने की बात कही है उसके बारे में अभी कन्फर्म नहीं हो स्का है कि यह इसी परियोजना का हिस्सा है या कोई अलग सौदा है।

अक्टूबर 2022 में भी तवीक परियोजना के तहत सऊदी अरब और लॉकहीड ने दूसरा वॉरशिप बनाने की घोषणा की थी। सऊदी अरब का मानना है कि ऐसे रक्षा सौदे जहाँ उसकी ज़रूरत के सामान का निर्माण विदेश कंपनियां सऊदी अरब में ही करें, उसके मेक इन सऊदी की योजना को बढ़ावा देंगी।

रे बेस्ली ने कहा कि मार्टिन लॉकहीड सऊदी अरब में फ़ौज साज़ो सामान बनाने के लिए तैयार है। इस संबंध में सऊदी अरब में अरबो डॉलर का निवेश हो गया है और आने वाले समय में इस फील्ड में और निवेश किया जाएगा।

इस से पहले मार्च 2022 में भी रियाज़ में एक कार्यक्रम के दौरान सऊदी अरब ने ऐलान किया था कि हमने सऊदी अरब में अमेरिका के मिसाइल डिफ़ेंस सिस्टम थाड़ के निर्माण के लिए लॉकहीड से एक समझौता किया है।