AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शुक्रवार

10 फ़रवरी 2023

9:38:33 pm
1345379

रूस ने कहा यूक्रेन ग़द्दारी करके वेस्ट से मिले हथियारों से रूस की धरती पर हमला कर सकता है, फ़्रांस अचानक अपने फ़ैसले से पीछे हटा

रूस ने कहा है कि मास्को को इस बात पर भरोसा नहीं है कि यूक्रेन पश्चिमी देशों से मिलने वाले लंबी दूरी की मारक क्षमता के हथियारों के रूसी धरती पर हमले के लिए इस्तेमाल नहीं करेगा।

यूक्रेन इस समय पश्चिमी देशों पर लंबी रेंज के मिसाइल और युद्धक विमान तत्काल सप्लाई के लिए दबाव डाल रहा है और उसने इन देशों से वादा किया है कि इन हथियारों को केवल उन इलाक़ों में इस्तेमाल किया जाएगा जो यूक्रेन से अलग होकर रूस से मिले हैं।

यूक्रेन के रक्षा मंत्री ओलेक्सी रीज़नीकोफ़ ने बयान दिया था कि अमरीका और अन्य पश्चिमी देश यूक्रेन को जो हथियार दे रहे हैं उन्हें केवल यूक्रेन की धरती पर रूसी सेना को निशाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

रूसी विदेश मंत्रालय में मीडिया विभाग के प्रभारी एलेक्सी पोलीशोक ने कहा कि इस तरह के बयानों पर भरोसा नहीं किया जा सकता।

वहीं फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां ने बयान दे दिया कि यूक्रेन जो युद्धक विमान मांग रहा है वह आने वाले कुछ हफ़्तों के भीतर उसे किसी भी हालत में नहीं दिए जा सकते। उन्होंने कहा कि वे दूसरे हथियारों को तरजीह देंगे जिनकी सप्लाई जल्दी संभव होगी।

यूरोपीय देशों की शिखर बैठक के बाद जिसमें यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेन्स्की ने भी हिस्सा लिया मैक्रां ने कहा कि वैसे तो कोई चीज़ असंभव नहीं है मगर विमानों की सप्लाई आज की ज़रूरतों से मेल नहीं खाती।

बुधवार और गुरुवार को यूरोपीय देशों के अपने दौरे में ज़ेलेन्स्की ने बार बार कहा कि उनके देश को रूस का युद्ध समाप्त करने के लिए युद्धक विमानों की ज़रूरत है।

उनका कहना था कि यूक्रेन को एयर डिफ़ेंस सिस्टम दिए जाएंगे और यही इस समय की प्राथमिकता है।

342/