AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
सोमवार

9 जनवरी 2023

4:36:28 pm
1337257

यूक्रेन के आर्थोडाक्स धर्मगुरूओं से छीनी जा रही है नागरिकता

रूस के विदेश मंत्रालय ने यूक्रेन के कुछ आर्थोडाक्स धर्गुरूओं की नागरिकता छीने जाने का कड़ा विरोध किया है।

यूक्रेन द्वारा इस देश के 13 आर्थोडाक्स धर्मगुरूओं की नागरिक छीने जाने को मारिया ज़ाख़ारोवा ने शैतानी काम बताया है। 

रूस के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता ने टेलिग्राम पर लिखा है कि आर्थोडाक्स ईसाइयों के क्रिसमय के मौक़े पर किया जाने वाला यह काम पूरी तरह से शैतानी है। यूक्रेन के लूईबर्ग समाचारपत्र ने जानकार सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट दी है कि राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन के 13 पादरियों की नागरिकता समाप्त करने के आदेश पर हस्ताक्षर कर दिये हैं। 

यूक्रेन में क़ानून लागू करने वाली एजेन्सियों ने नवंबर 2022 से इस देश में आर्थोडाक्स ईसाइयों के गिरजाघरों के विरुद्ध कार्यवाहियां आरंभ कर दी थीं।  यूक्रेन की सुरक्षा सेवाओं का दावा है कि इन कार्यवाहियों के दौरान कुछ एसे प्रमाण मिले हैं जो रूस के समर्थन और यूक्रेन के विरुद्ध हैं और इसी के साथ एसे भी सुबूत हैं जो यूक्रेन के इन्कार की बात को सिद्ध करते हैं। 

यूक्रेनी सुरक्षा एजेन्सियों ने यही भी दावा किया है कि कार्यवाही के दौरान भारी मात्रा में नक़दी भी मिली है।  इन दावों के दृष्टिगत यूक्रेन के आर्थोडाक्स चर्च के कुछ सदस्यों पर विश्वासघात और विध्वंसक कार्यवाही का आरोप है।  इससे पहले यूक्रे ने मानवाधिकारों का उल्लंघन करते हुए उन कंपनियों को बंद करने की धमकी दी थी जो रूस को दवाओं की सप्लाई किया करती थीं।

उल्लेखनीय है कि कैथोलिक इसाइयों के विपरीत आर्थोडाक्स ईसाई, ईसा मसीह की जन्म दिन 7 जनवरी को मनाते हैं।  हालांकि कैथोलिक ईसाई इसे 25 दिसंबर को मनाते हैं।

342/