AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
बुधवार

28 दिसंबर 2022

7:20:43 pm
1334169

फिर खुल सकती है दाइश की ख़िलाफ़त की दुकान, इस बार अफ़्रीका मेः रूस

रूस का मानना है कि दाइश अपना नया अड्डा अफ़्रीका में बनाने की कोशिश कर रहा है।

रूस ने संभावना व्यक्त की है कि अफ़्रीका में दाइश का नया अड्डा खुल सकता है। अफ़्रीका महाद्वीप में आतंकवादियों के जमावड़े पर रूस ने चिंता जताई है।

फ़ार्स समाचार एजेन्सी के अनुसार पश्चिमी एशिया से सशस्त्र लड़ाकों का अफ़्रीकी महाद्वीप पर भेजे जाने पर मास्को ने कड़ी प्रतिक्रिया जताई है।  रूस के विदेश उपमंत्री ने बुधवार को कहा है कि हालात एसे बनाए जा रहे हैं कि अफ़्रीका में दाइश की ख़िलाफ़त को पुनर्जीवित करने के प्रयास किये जा रहे हैं।

मोलोतोफ का कहना था कि देखा यह जा रहा है कि मध्यपूर्व से लड़ाकों को इंटीरियर अफ़्रीका भेजा जा रहा है।  उनका कहना है कि इन हालात में यह ज़रूरी हो गया है कि इस बारे में चीन, भारत, पाकिस्तान और मिस्र सहित अन्य देशों से बात की जाए।  रूसी विदेश उपमंत्री ने बताया कि रिपोर्टों के आधार पर अन्तर्राष्ट्रीय आतंकवादी संगठन फिर सक्रिय हुआ है और अपनी हिंसक गतिविधियों के लिए वह हर अवसर से लाभ उठाना चाहता है।

रूस के विदेश मंत्रालय में अफ़ीकी मामलों के प्रभारी ने भी अफ़्रीका महाद्वीप पर आतंकियों की बढ़ती गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की है।  उन्होंने कहा कि सीरिया में अपनी पराजय के बाद अतिवादी गुट अफ़्रीका का रुख़ कर रहे हैं जहां पर वे ख़िलाफ़त को स्थापित करना चाहते हैं।  इससे पहले आतंकवादी गुट दाइश ने अपने नए ख़लीफ़ा की बैअत के साथ ही अफ़्रीका महाद्वीप पर अपना अधिक ध्यान केन्द्रित कर रखा है।

342/