AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
गुरुवार

17 नवंबर 2022

7:06:33 pm
1324113

ईरान पर आरोप लगाकर पश्चिम, यूक्रेन के लिए हथियार भेजने की कोशिश मेंः रूस

रूस का कहना है कि ईरान पर मास्को के लिए ड्रोन भेजने का आरोप लगाकर पश्चिम, यूक्रेन को अधिक से अधिक हथियार भेजना चाहता है।

रूस के विदेश उपमंत्री ने कहा कि ईरान पर यह आरोप मढ़कर कि उसने रूस को ड्रोन भेजे हैं, पश्चिम चाहता है कि वह यूक्रेन के लिए निर्बाध रूप में हथियार भेजता रहे। 

हालिया कुछ सप्ताहों से यूक्रेन, अमरीका और कुछ पश्चिमी देश यह दावा कर रहे हैं कि यूक्रेन युद्ध में ईरानी ड्रोन प्रयोग हो रहे हैं।  यह वह दावा है जिसका खण्डन ईरान और रूस दोनो ही कर चुके हैं।  यूक्रेन युद्ध के आरंभ से ही ईरान ने इस युद्ध का विरोध किया है। 

इस बारे में सरगेई वर्शेनीन कहते हैं कि यह केवल आरोप हैं।  रूस का कहना है कि यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई जारी रहने के कारण यह युद्ध लंबा खिंच रहा है।  यूक्रेन के लिए हथियार भेजे जाने पर राष्ट्रसंघ की ओर से भी चिंता जताई जा चुकी है।

यूक्रेन के लिए हथियार भेजे जाने के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्रसंघ के महासचिव एंटोनियों गुटेरेस की राजनीतिक मामलों की सलाहकार  रोज़मैरी डिकार्लो का कहना है कि वास्तव में यूक्रेन युद्ध के रुकने का कोई चिन्ह या उसकी कोई भी निशानी दूर-दूर तक दिखाई नहीं दे रही है।

बहुत से राजनीतिक जानकारों का कहना है कि अपने हितों को साधने के लिए पश्चिम की अगुवाई में अमरीका यूक्रेन युद्ध को फिलहाल रोकने के मूड में नहीं है।

342/