AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
सोमवार

4 जनवरी 2021

6:23:45 pm
1103148

आईआरजीसी ने दक्षिणी कोरिया का एक जहाज़ रोक लिया

सिपाहे पासदारान के जनसंपर्क विभाग की ओर से एलान किया गया है कि दक्षिणी कोरिया से संबन्धित एक जहाज़ को फ़ार्स की खाड़ी में रोका गया।

आईआरजीसी के बयान में बताया गया है कि सोमवार को फ़ार्स की खाड़ी में सैनिकों ने दक्षिणी कोरिया के एक जहाज़ को रोक लिया।  यह जहाज़ सऊदी अरब की अलजबील बंदरगाह से चला था जो लगातार पर्यावरण के क़ानूनों का उल्लंघन करता जा रहा था।

सिपाहे पासदारान के बयान के अनुसार इस जहाज़ पर दक्षिणी कोरिया का झंडा है जिसपर HANKUK CHEMI लिखा हुआ है।  जहां पर लगभग 7 हज़ार 200 टन कैमिकल पदार्थ लदा हुआ है।  जहाज़ पर सवार इसके क्रू में दक्षिणी कोरिया, इन्डोनेशिया, वियतनाम और म्यांमार की नागरिकता के सदस्य है।

  इसको बंदर अब्बास की बंदरगाह पर रोका गया है जिसके बारे में न्यायिक कार्यवाही की जाएगी।

सिपाहे पासदारान के जनसंपर्क विभाग की ओर से की जाने वाली घोषणा के अनुसार इसको हुरमुज़गान प्रांत के अटार्नी जनरल के आदेश पर स्थानीय समय के अनुसार सुबह 10 बजे रोक गया।