AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
शुक्रवार

20 नवंबर 2020

5:38:27 pm
1087833

सरातल में पहुंच गया सऊदी समाज, सोशल मीडिया पर लोगों की गुहार "हे ईश्वर मदद कर"

सोशल मीडिया पर सक्रिय सऊदी कार्यकर्ताओं ने सऊदी समाज की ग़रीबी को उजागर करने के लिए "हे ईश्वर मदद कर" का हैशटैग जारी किया और शाह सलमान और उनके बेटे बिन सलमान की नीतियों की आलोचना की।

सऊदी अरब के सोशल मीडिया एक्टिविस्ट ने अपनी पोस्टों में शाह सलमान और उनके बेटे बिन सलमान की युद्धोन्मादी नीतियों को देश में ग़रीबी का कारण क़रार दिया।

सोशल मीडिया पर सऊदी अरब के लोग ऐसी हालत में अपना ग़ुस्सा उतार रहे हैं कि सऊदी अरब में 500 अरब डॉलर का विदेशी मुद्रा भंडार है और यह यह देश दुनिया में सबसे बड़ा तेल निर्यातक देश है किन्तु इस देश की 25 प्रतिशत आबादी ग़रीब और 8.12 प्रतिशत बेरोज़गार हैं। सऊदी अरब की आबादी 3 करोड़ 40 लाख है।