AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
गुरुवार

10 सितंबर 2020

1:11:04 pm
1069520

सऊदी अरब में कोर्स की किताबों पर औरतों का ग़ुस्सा फूटा, सोशल मीडिया पर हंगामा

सऊदी अरब में नवीं क्लास की एक किताब में पत्नी की पिटाई को पति का हक़ बताया गया है जिस पर सऊदी अरब की महिलाओं में बहुत ज़्यादा ग़ुस्सा फैल गया है और वे सोशल मीडिया के माध्यम से अपना ग़ुस्सा प्रकट कर रही हैं।

सऊदी अरब में महिलाओं को एक साधन के रूप में देखा जाता है और अधिकतर राजनैतिक व सामाजिक मैदानों में उनका कोई स्थान नहीं है। इस देश में महिलाओं की स्थिति अत्यंत दयनीय है। इस समय ट्वीटर पर अरबी भाषा में एक हेशटैग बहुत अधिक ट्रेंड कर रहा है जिसका अनुवाद हैः हम महिलाओं के ख़िलाफ़ अपमानजनक कार्यक्रमों के विरोधी हैं। यह हेशटैग सऊदी अरब के अधिकारियों द्वारा नवीं क्लास की एक किताब सामने आने के बाद शुरू हुआ जिसे लोग महिलाओं का खुला हुआ अपमान बता रहे हैं। किताब में लिखा है कि पत्नी की पिटाई करना, पति का हक़ है।

 

किताब में यह भी लिखा है कि पति चाहे तो पत्नी को तलाक़ दे दे या फिर जिस तरह चाहे इस्तेमाल करे। पत्नी की पिटाई पर पति के ख़िलाफ़ किसी तरह का कोई मुक़द्दमा नहीं चलाया जा सकता। शफ़ा नामक एक यूज़र ने ट्वीट किया है कि नवीं क्लास की कोर्स की किताब में महिलाओं के ख़िलाफ़ द्वेष भरा हुआ है। औरतों के अपमान के कार्यक्रम को मज़बूत नहीं होने देना चाहिए बल्कि आशा है कि सम्मान, प्रेम, समर्थन और स्नेह जैसी मान्यताओं पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब में महिला अधिकारो। के लिए काम करने वाली बहुत से कार्यकर्ताओं को पकड़ कर जेलों में ठूंस दिया गया है जहां उन्हें असहनीय यातनाएं दी जाती हैंं लजीन अलहज़लूल सऊदी अरब की एक प्रतिष्ठित महिला कार्यकर्ता हैं जिन्होंने इस देश में औरतों की ड्राइविंग पर लगे प्रतिबंध के ख़िलाफ़ कैम्पेन चलाया था जिसके बाद उन्हें गिरफ़्तार कर लिया गया था। उनके ख़िलाफ़ सऊदी अरब को अस्थिर करने की कोशिशों का आरोप लगाया गया है।