AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
सोमवार

31 अगस्त 2020

2:12:35 pm
1066721

नाइजीरिया में हुसैनी अज़ादारों पर हमला, आस्था की स्वतंत्रता के ख़िलाफ़ हैः ईरानी न्यायपालिका

ईरान के न्यायपालिका प्रमुख ने नाइजीरिया में हुसैनी अज़ादारों पर हमले की निंदा करते हुए इसे आस्था की आज़ादी के ख़िलाफ़ बताया है।

नाइजीरिया के सैनिकों ने हाल ही में इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम का शोक मना रहे अज़ादारों पर हमला करके तीन लोगों को शहीद और दसियों अन्य को घायल कर दिया है। ईरान के न्यायपालिका अध्यक्ष सैयद इब्राहीम रईसी ने सोमवार को इस अपराध के संबंध में मानवाधिकार की रक्षा के दावेदार संगठनों की चुप्पी की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम के चाहने वालों पर जितना ज़्यादा अत्याचार किया जाएगा, आशूरा का आंदोलन और अधिक उभर कर सामने आएगा।

 

उन्होंने कहा कि यह बात सवाल खड़े करती है कि कुछ लोगों को सिर्फ़ इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम से प्यार, उनका नाम लेने और धर्म के प्रतीकों का सम्मान करने पर यातनाएं दी जा रही हैं।  ज्ञात रहे कि नाइजीरिया में इससे पहले भी इमाम हुसैन अलैहिस्सलाम की शोकसभाओं और जुलूसों में भाग लेने वालों पर सैनिकों ने हमले किए हैं जिनमें अब तक दसियों लोग शहीद और सैकड़ों घायल हो चुके हैं।