AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : parstoday
रविवार

26 जनवरी 2020

1:41:33 pm
1005634

अमरीका के बाद नेपाल ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पेशकश कर दी

भारत के पड़ोसी देश नेपाल ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव पेश किया है।

इससे पहले अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प भी कश्मीर मुद्दे पर भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता का प्रस्ताव दे चुके हैं जिस पर भारत ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी।

नेपाल का कहना है कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की भूमिका निभाने की पेशकश की कि अपने मुद्दों को सुलझाने के लिए दोनों देशों के लिए वार्ता महत्वपूर्ण है।

नेपाल सरकार के एक सूत्र का कहना है कि वार्ता किसी भी समस्या को सुलझाने के लिए सबसे अच्छा तरीक़ा है, मतभेद हो सकते हैं लेकिन उन्हें बातचीत के माध्यम से सुलझाया जा सकता है, यदि ज़रूरी हो तो हम मध्यस्थ की भूमिका भी निभा सकते हैं।

नेपाल सरकार के सूत्र ने कहा कि दोनों पक्षों के बीच सीधा संवाद विकसित करना बेहतर होगा।

सूत्र ने कहा कि जब हम साथ आएंगे, बैठेंगे और अपने विचार साझा करेंगे तब चीजें सुलझेंगी, हर स्थिति में हमें एक साथ बैठना होगा और समस्या को सुलझाना होगा, अन्यथा चीजें बिगड़ सकती हैं।

दक्षेस शिखर सम्मेलन को लेकर वर्तमान अनिश्चितता की स्थिति पर चिंता प्रकट करते हुए सूत्र ने कहा कि इस संगठन में प्राण फूंकने की ज़रूरत है और ग़लतफ़हमी दूर की जानी चाहिए।

ज्ञात रहे कि नेपाल ने भारत और पाकिस्तान के बीच मध्यस्थता की पहली बार पेशकश की है।