AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : अबना
मंगलवार

1 मार्च 2016

4:01:30 pm
738262

विश्व अहलेबैत (अ) परिषद ने ख़तीबे अकबर के देहांत पर जारी किया बयान।

भारत से विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की महासभा के सदस्य और मशहूर वक्ता ख़तीबे अकबर (महान वक्ता) मौलाना मिरज़ा मुहम्मद अतहर अ.ह के देहांत पर अहलेबैत अ. परिषद ने एक शोक संदेश जारी किया है।

अहलेबैत (अ) समाचार एजेंसी अबना। भारत से विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की महासभा के सदस्य और मशहूर वक्ता ख़तीबे अकबर (महान वक्ता) मौलाना मिरज़ा मुहम्मद अतहर अ.ह के देहांत पर अहलेबैत अ. परिषद ने एक शोक संदेश जारी किया है।

संदेश का अनुवाद निम्नानुसार है:

انا للہ و انا الیہ راجعون

भारत के महान वक्ता,प्रमुख प्रचारक और विश्व अहलेबैत (अ) परिषद की महासभा के सदस्य स्वर्गीय मिरज़ा मुहम्मद अतहर (अ.ह) के निधन की खबर से बहुत दुख और अफ़सोस हुआ।

वह अपनी ज़िंदगी के लगभग पचास साल तक विशाल भारत के विभिन्न क्षेत्रों में ख़ास शैली के साथ इस्लाम और अहलेबैत (अ) की बातों का प्रचार करते रहे, इस तरह से कि वह ख़तीबे अकबर के नाम से मशहूर हो गए। आप व्याख्यान कला और साधारण शैली में बोलने में,अपने समय के खतीबों में मिसाल माने जाते थे।

विश्व अहलेबैत (अ) परिषद इस महान और प्रतिष्ठित इंसान के देहांत के अवसर पर हज़रत इमाम ज़माना अ.ज,भारत के उल्मा,मदरसों,ज़ाकिरों, वक्ताओं और प्रचारकों ख़ासू कर उनके परिवार वालों की सेवा मे संवेदना पेश करती है तथा अल्लाह दुआ करते हैं कि उन्हें उच्च स्थान प्राप्त हो।

विश्व अहलेबैत (अ) परिषद

29/02/2016