AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : Parstoday
शुक्रवार

25 नवंबर 2022

6:29:52 pm
1326175

यमनः अंसारुल्लाह के बड़े अधिकारी की शहादत, जंग के मोर्चे पर गंभीर रूप से घायल हुए थे

यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन ने शुक्रवार को एलान किया कि अंसारुल्लाह के पोलित ब्योरो के चीफ़ महदी मुश्शात के भाई मुहम्मद मुश्शात शहीद हो गए।

मुहम्मद मुश्शात जंग के मोर्चे पर थे कि घायल हो गए थे। सऊदी अरब और उसके किराए के सैनिकों से अंसारुल्लाह और यमन की जनता की जंग जारी है।

मुहम्मद मुश्शात 43 साल के थे। वो अंसारुल्लाह के बड़े कमांडरों में गिने जाते थे।

यमन पर सऊदी अरब ने 2015 से युद्ध थोप रखा है और ताक़त के बल पर यमन के भीतर राजनैतिक मंच पर अपनी मर्ज़ी के अनुसार तब्दीलियां करवाना चाहता है मगर यमन की जनता सऊदी अरब के इस प्रयास को लगातार नाकाम बना रही है।

342/