आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र को अज्ञात स्थान पर दफ़्न कर दिया गया। सऊदी अरब की सरकार ने घोषणा की है कि वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र को किसी अज्ञात स्थान पर दफ़्न कर दिया गया।
अलआलम टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अधिकारियों ने शहीद शेख निम्र के परिवार को सूचित किये बिना उनके पार्थिव शरीर को किसी अज्ञात स्थान पर दफ़्न कर दिया। सऊदी शासन की ओर से घोषणा की गई है कि शेख़ निम्र के शव को मुसलमानों के एक क़ब्रिस्तान में दफ़्न किया गया।
ज्ञात रहे कि सऊदी अरब के वरिष्ठ शिया धर्मगुरू शेख़ बाक़िर निम्र को शनिवार को मृत्यु दंड दे दिया गया। शेख़ बाक़िर निम्र को मृत्युदंड दिये जाने के बाद न केवल सऊदी अरब में बल्किक अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर तीव्र प्रतिक्रियाओं का क्रम जारी है।
शेख़ बाक़िर निम्र के परिजनों को उनका शव नहीं दिया गया।
जनवरी 3, 2016 - 11:05 pm- News Code : 728581
- Source : एरिब.आई आर
आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र को अज्ञात स्थान पर दफ़्न कर दिया गया। सऊदी अरब की सरकार ने घोषणा की है कि वरिष्ठ धर्मगुरू आयतुल्लाह शेख़ बाक़िर निम्र को किसी अज्ञात स्थान पर दफ़्न कर दिया गया।
