ज़ायोनी शासन ने मुसलमानों की पवित्रतम स्थल, मस्जिदुल अक़सा के निकट ज़ायोनी कालोनी बनाने की योजना बनाई है।
लंदन से अरबी भाषा में प्रकाशित होने वाले समाचारपत्र अलहयात ने इस्राईल के योजना आयोग के हवाले से बताया है कि इस आयोग ने मस्जिदुल अक़सा के ठीक सामने एक बड़ी कालोनी बनाने की योजना बनाई है। वास्तव में यह बारह हज़ार वर्गमीटर पर फैला हुआ एक काम्पलेक्स होगा जिसे विभिन्न प्रकार से प्रयोग किया जाएगा।
ज्ञात रहे कि अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर होने वाले विरोध के बावजूद ज़ायोनी शासन ने अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में व्ययापक स्तर पर कालोनी निर्माण के कार्य को अपनी कार्यसूचित में सर्वोपरि स्थान दे रखा है। इस प्रकार यह अवैध शासन अधिक से अधिक फ़िलिस्तीनी भूमियों को हड़पना चाहता है।
मस्जिदुल अक़सा के निकट ज़ायोनी कालोनी बनाने की योजना।
मार्च 25, 2016 - 11:19 pm- News Code : 743128
- Source : एरिब.आई आर
ज़ायोनी शासन ने मुसलमानों की पवित्रतम स्थल, मस्जिदुल अक़सा के निकट ज़ायोनी कालोनी बनाने की योजना बनाई है।
