अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक भीषण विस्फोट हुआ है। इस भीषण विस्फोट ने काबुल के अब्दुल हक़ स्कवाएर को हिला कर रख दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि विस्फोट, काबुल में अमरीकी दूतावास के निकट हुआ है। काबुल की पुलिस ने इस विस्फोट की पुष्टि करते हुए बताया है कि इस बारे में जांच की जा रही है।
इसी बीच अफ़ग़ानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आरंभिक रिपोर्टों में 3 लोगों के मारे जाने और 18 अन्य के घायल होने की सूचना है। घायलों में 5 महिलाएं भी सम्मिलित हैं। बयान के अनुसार घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में विस्फोट कई मरे और घायल।
अगस्त 22, 2015 - 9:14 pm- News Code : 707233
- Source : एरिब.आई आर
अफ़ग़ानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को एक भीषण विस्फोट हुआ है। इस भीषण विस्फोट ने काबुल के अब्दुल हक़ स्कवाएर को हिला कर रख दिया।
