ट्यूनेशिया में एक पर्यटन स्थल पर हुए हमले में कई विदेशियों सहित 37 लोग मारे गये हैं।
ट्यूनेशिया के स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार यह लोग उस समय मारे गये जब शुक्रवार को ट्यूनेशिया के सूसी नगर से 10 किलोमीटर दूर कन्तावी टूरिस्ट काम्पलेक्स में दो सशस्त्र हमलावरों ने फायरिंग आरंभ कर दी।
सरकारी सूत्रों के अनुसार मारे जाने वालों में ब्रिटेन और बेल्जियम के नागरिक शामिल हैं। हमले के बाद आतंकवादियों और सुरक्षा बलों में झड़प भी हुई जिसमें एक हमलावर मारा गया जबकि दूसरा भागने में सफल रहा। अभी तक किसी गुट अथवा व्यक्ति ने इस हमले की ज़िम्मेदारी स्वीकार नहीं की है। ट्यूनेशिया में 18 मार्च से ही हाई अलर्ट जारी है जब कुछ हमलावरों ने राजधानी के संग्रहालय पर हमला करके 21 लोगों को मार डाला था जिनमें से 17 विदेशी थे।
म्यूज़ियम पर हमले की ज़िम्मेदारी एक तकफीरी आंतकवादी गुट ने स्वीकार की थी।
ट्यूनेशिया में आतंकी हमला, 37 की मौत।
जून 27, 2015 - 1:51 pm- News Code : 697584
- Source : एरिब.आई आर
ट्यूनेशिया में एक पर्यटन स्थल पर हुए हमले में कई विदेशियों सहित 37 लोग मारे गये हैं।
