AhlolBayt News Agency (ABNA)

source : ابنا
शनिवार

27 अप्रैल 2024

6:34:24 am
1454369

पुर्तगाल के मशहूर पूर्व फुटबॉलर ने इस्लाम क़ुबूल किया, बोले शिया होने पर गर्व

इस से पहले वह मोटुज़ार और सऊदी क्लब अल-हिलाल के कोच का पद भी संभाल चुके हैं और दोनों टीमों ने उनकी कोचिंग में ट्रॉफी जीती हैं।

दुनियाभर में सुनियोजित तरीके से बढ़ती इस्लामॉफ़ोबिक घटनाओं के बीच तेज़ी से इस्लाम क़ुबूल करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है। इसी क्रम में अब पुर्तगाल के एक पूर्व मशहूर फुटबॉलर ने इस्लाम क़ुबूल करने का ऐलान किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ईरान के इस्फ़हान के सिपाहान फुटबॉल क्लब के कोच जोरे मॉरिस ने ईरान फुटबॉल लीग मैच के बाद इस्लाम अपनाने की घोषणा की है।

इस मौके पर मॉरिस ने कहा कि उन्हें यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि वह एक मुस्लिम हैं। मौरिस के इस्लाम धर्म अपनाने की खबरें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं।

 याद रहे कि 1965 में पुर्तगाल में पैदा हुए ज्यूर मॉरिस पुर्तगाल के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल खेलते रहे है। वर्तमान में, वह इस्फ़हान में सिपाहान फुटबॉल क्लब के मुख्य कोच हैं। इस से पहले वह मोटुज़ार और सऊदी क्लब अल-हिलाल के कोच का पद भी संभाल चुके हैं और दोनों टीमों ने उनकी कोचिंग में ट्रॉफी जीती हैं।

इसके अलावा, मौरिस ने प्रमुख यूरोपीय टीमों पोर्टो, रियल मैड्रिड, चेल्सी और इंटर मिलान में जोस मोरिन्हो जैसे प्रसिद्ध कोचों के सहायक के रूप में भी काम किया है। मॉरिस पिछले कुछ महीनों से लगातार सुर्खियों में हैं।